अजब गजब: कम से कम 10 बच्चों वाले इंसान को अपना तीसरा पति बनाना चाहती है 12 बच्चों की मां, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  • 12 बच्चों की मां खोज रही तीसरा पति
  • पति के लिए रखी अनोखी शर्त
  • जानकर लोग रह गए दंग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-21 18:48 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बच्चे किसे नहीं पसंद होते हैं, वो सभी को प्यारे लगते हैं। उनकी मासूमियत के आगे हमारा दिल पिघल जाता है। काम से लौटने के बाद बस थोड़ी देर बच्चों के साथ खेलने से पूरे दिन की थकान उतड़ जाती है। मन में बच्चों के प्रति प्यार होना एक सामान्य बात है। लेकिन, बच्चों के प्रति अपने प्यार की वजह से एक अमेरिकी महिला इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, यह महिला 12 बच्चों की मां है और अकेले सभी का ख्याल रखती है। हैरान करने वाली बात यह है की 12 बच्चों की यह सिंगल मदर इतने बच्चों से संतुष्ट नहीं है। महिला ज्यादा बच्चों की चाहत में तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं।

12 बच्चों की है सिंगल मदर

न्‍यूयॉर्क के सिरैक्‍यूज की 37 वर्षीय वेरोनिका 12 बच्चों की मां है। वेरोनिका को बच्चे बहुत पसंद है और वह अकेले ही सभी बच्चों को संभालती है। दिलचस्प बात ये है की वेरोनिका अपने 12 बच्चों के अलावा और ज्यादा बच्चों की मां बनना चाहती है जिसके लिए उन्हें पति की तलाश है। इतना ही नहीं वेरोनिका ने होने वाले पति के लिए एक शर्त भी रखी है। वह चाहती हैं की उनके होने वाले पति के पहले से 10 बच्चें हो ताकि वह कुल 22 बच्चों की मां बन सके।

वेरोनिका ने 14 साल पहले अपने पहले बच्चे को जन्म दिया लेकिन, कुछ समय बाद वेरोनिका अपने पति से अलग रहने लगी। बच्चों की चाहत में उन्होंने एक बार फिर शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद वेरोनिका ने 11 बच्चों को जन्म दिया। उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा साल नहीं चली और 2021 में तलाक हो गया। एक बार फिर बच्चों की चाह में वह तीसरे पति की तलाश में जुट गई हैं।

इस वजह से चाहिए और बच्चे

12 बच्चों की मां वेरोनिका चाहती है की उनके कुल 22 बच्चे हो जिसके चलते वह तीसरे पति की तलाश में है। वेरोनिका तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए ऐसे व्यक्ति के तलाश में हैं जिसके पहले से 10 बच्चे हों ताकि, वह 22 बच्चों की मां कहलाए। उनके इस चाहत के पीछे निश्चित कारण है जो आपको हैरान कर देगी। वेरोनिका सिर्फ जलन के चलते अपने परिवार को बढाना चाहती है। वेरोनिका का कहना है की उन्हें रैडफोर्ड्स परिवार से जलन होती है क्योंकि इस परिवार में 22 बच्चें हैं और इसी के चलते वो भी 22 बच्चों की मां बनना चाहती हैं।

Tags:    

Similar News